अंकिता हत्याकांड मामला: RSS नेता पर मुकदमा दर्ज, अंकिता के परिजनों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

अंकिता हत्याकांड मामला: RSS नेता पर मुकदमा दर्ज, अंकिता के परिजनों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

देहरादून: अंकिता हत्याकांड को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट से विवादों में आए आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल के खिलाफ रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कर्णवाल ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट डालकर अंकिता के परिजनों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके चलते लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रदर्शन कर कर्णवाल को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अंकिता हत्याकांड पर आपत्तिजनक पोस्ट से विवादों में आए आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल फटकार लगाई। फटकार के बाद कर्णवाल ने मौखिक और लिखित तौर पर माफी मांगी। कर्णवाल की पोस्ट के बाद ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्र में खासा हंगामा हो गया था। उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर भी दी गई थी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1575337216314052608?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575337216314052608%7Ctwgr%5Ebe09967e608e0250e3925d0366b068d117be1109%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdailyuttarakhand.com%2Fankita-murder-case-case-filed-against-rss-leader-ankitas-family-members-had-objectionable-post%2F

महिला आयोग ने आपत्तिजनक पोस्ट का कड़ा संज्ञान लिया। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के मुताबिक, गत 27 सितंबर को उनके संज्ञान में आया था कि विपिन कर्णवाल निवासी रायवाला ने अंकिता भंडारी प्रकरण में उसके परिवार के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की थी। इस संबंध में उन्होंने विपिन कर्णवाल से फोन पर बात करते हुए अभद्र टिप्पणी के लिए उन्हें फटकार लगाई गई। इसके साथ ही आयोग के समक्ष उपस्थित होने या माफीनामा भेजने के निर्देश दिए थे। अगले ही दिन विपिन कर्णवाल की ओर से माफी मांगी गई और लिखित में माफीनामा भी भेजा गया। उन्होंने कहा कि महिला आयोग ऐसी संकीर्ण मानसिकता की निंदा करता है। ऐसे प्रकरणों में यदि किसी व्यक्ति की ओ से अभद्र टिप्पणी करते हुए संवेदनहीन मानसिकता का प्रचार किया जाता है तो आयोग उसके विरुद्ध कार्रवाई करेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram