मौसम ने मिज़ाज बदले, गुनगुनी ठंड ने दस्तक दे दी है.
नई दिल्ली : दिवाली से पहले ही देश भर हर जगह मौसम करवट बदल रहा है सुबह-शाम ठंड लग रही है, मौसम मे तबदीली महसूस की जा सकती है बिहार के कुछ हिस्सों में गुनगुनी ठंड ने दस्तक दे दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा हो होगा. आज दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं ।
नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार,सूबे के कुछ क्षेत्र में बारिश हो सकती है. वहीं,आज से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने केरल के एर्नाकुलम और पहाड़ी जिले इडुक्की के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. यह अलर्ट भारी बारिश का संकेत देता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, तीन लोगों की मौत हो गई है ।कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं सेब बागानों को भी व्यापक नुकसान हुआ. मौसम में बदलाव से सर्दी शुरू होने जैसे हालात बन गए हैं.
झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश थमने के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आयेगी. न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है. आकाश साफ रहने से दिन में धूप में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट आ सकती है. 26 अक्टूबर को कुहासा की संभावना है.
बिहार में जल्द ही लोगों को गुलाबी ठंड लगने लगेगी. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया की एक या दो जगहों पर बारिश की संभावना नजर आ रही है. प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा यानि कोई बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review