Boycott Pathan: बॉलीवुड में जारी है बॉयकॉट का ट्रेंड, रक्षाबंधन, लाल सिंह चड्ढा के बाद शुरू हुआ पठान का Boycott

Boycott Pathan: बॉलीवुड में जारी है बॉयकॉट का ट्रेंड, रक्षाबंधन, लाल सिंह चड्ढा के बाद शुरू हुआ पठान का Boycott

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान को भी विवादों में घेर लिया गया है। इस समय तो जैसे बॉलीवुड को बायकॉट का बाजार बना लिया गया है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन के बाद अब लोगों ने अपना अगला निशाना शाहरुख खान की फिल्म पठान को बना लिया है। इसके साथ ही अब ट्विटर पर भी बायकॉट पठान ट्रेंड करने लगा है।
खान का कमबैक या बहिष्कार
सोशल मीडिया पर आमिर के बाद अब शाहरुख का कमबैक करना भी लोगों को कुछ रास नही आ रहा। जैस-जैसे उनके फिल्म की रिलीज की डेट पास आ रही है वैसे-वैसे लोगों ने बायकॉट की मांग बढ़ानी शुरू कर दी है। हालांकि, सबसे खास बात यह है कि फिल्म का बहिष्कार करना लोगों ने शुरू किया तो है पर इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। वहीं, कुछ यूजर्स इसकी वजह के जरिए दीपिका पादुकोण को टारगेट कर रहे हैं।

pathan


क्या है दीपिका बॉयकॉट की वजह?
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दीपिका बायकॉट का कारण कैसे बन गई, तो बता दें यूजर्स को इसके पीछे की वजह की जिम्मेदारी दिखाई जा रही है। असल में दीपिका का JNU घूमने से ही कुछ लोग शाहरुख की फिल्म पठान के बॉयकॉट का कारण कह रहे हैं।
फिल्म के बिजनेस पर भी पड़ सकता है असर?
शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में आयेगी। तीन एक्टर अपनी तीन तीन बड़ी फिल्मों से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। जिनमें से दो लगभग फ्लॉप नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में नजर आने वाली है, दोनों का पहला लुक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है। लेकिन देखना यह है कि जिस प्रकार फिल्म के रिलीज के करीब 6 महीने पहले से ही बॉयकॉट करने की मांग शुरू हो गई है, दीपिका और शाहरुख की इस फिल्म का क्या हाल होता है। और क्या इस बॉयकॉट का असर फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ता है?

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram