"द साबरमती रिपोर्ट " फिल्म ने गोधरा कांड के सच को किया उजागर - सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई
गुजरात के गोधरा में 2002 में साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी और रामसेवकों के सामूहिक हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री ने इसे टैक्स फ्री करने की इच्छा व्यक्त की है। इस फिल्म की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। मेरठ में विभिन्न सिनेमाहॉल में इस फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित मेरठ के पीवीएस मॉल में स्थित मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखी।
डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि साबरमती फिल्म के माध्यम से एक ऐतिहासिक घटना को सच्चाई के साथ दर्शाया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म देखने के बाद यह स्पष्ट होता है कि समाज में ऐसे लोग हैं जो समाज को तोड़ने का प्रयास करते हैं, जबकि कुछ लोग उसे जोड़ने का कार्य करते हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि भारत को एकजुट रखने के लिए हमें तोड़ने वाली ताकतों से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और देश के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही आशा व्यक्त की कि 2047 में भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।
इस दौरान, मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई। फिल्म का पहला शो खत्म होते ही ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेन्द्र तोमर भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ फिल्म देखने आए। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि 2002 की घटना को पहले एक दुर्घटना बताने का प्रयास किया गया था, लेकिन इस फिल्म ने स्पष्ट किया कि यह एक षड्यंत्र था।
वर्तमान में, इस फिल्म को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और कई नेता अपने समर्थकों के साथ इसे देखने पहुँच रहे हैं। मेरठ के महानगर अध्यक्ष ऋतुराज जैन और मेयर हरिकांत अहलुवालिया भी अपने समर्थकों के साथ इस फिल्म का आनंद लेने आए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review