रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने अपनी बायोपिक से खुद को किया अलग, बोले फिल्म बनी तो ठोकूंगा केस
रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) फैन्स के लिए एक बुरी खबर है, अब वे उनके चहेते फास्ट बॉलर की बायोपिक 'Rawalpindi Express - Running against the odds' में उन्हें नहीं देख सकेंगे। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी बायोपिक से खुद को अलग कर लिया है। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में, अख्तर ने फिल्म के मोशन पोस्टर को रिलीज किया था, जो इस साल 13 नवंबर को रिलीज होने वाली थी।
अब शोएब अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि उन्होंने निर्माताओं के साथ "खुद को अलग" कर लिया है। अख्तर ने निर्माताओं को "गंभीर कानूनी कार्रवाई" की चेतावनी भी दी है, यदि वे उनकी बायोपिक पर फिल्म बनाना जारी रखते हैं और किसी भी तरह से उनके नाम या जीवन की घटनाओं का फिल्म में उपयोग करते हैं। निश्चित तौर पर इससे यह साफ हो जाता है कि Rawalpindi Express फिल्म के निर्माता बीच मझदार में फंस गए हैं, क्योंकि इसके रिलीज में ज्यादा समय नहीं बचा था
अख्तर ने अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "बहुत दुख के साथ, मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि महीनों के सावधानीपूर्वक विचार के बाद, मैंने अपने मैनेजमेंट और लीगल टीम के जरिए समझौते को समाप्त करके फिल्म "रावलपिंडी एक्सप्रेस" और इसके निर्माताओं से खुद को अलग करने का फैसला किया है।"
उन्होंने आगे लिखा, "निश्चित रूप से, यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, और मैंने नाव को रोकने [प्रोजेक्ट] और उसमें रहने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से, चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। असहमति को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने में विफलता और लगातार संविदात्मक उल्लंघनों के चलते आखिरकार हमें उनके [निर्माताओं] साथ संबंध तोड़ना पड़ा। इसलिए, मैंने अपने जीवन की कहानी के अधिकारों को रद्द करने के सभी कानूनी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद इस परियोजना को छोड़ दिया है। यदि निर्माता जीवनी फिल्म बनाना जारी रखते हैं और किसी भी तरह से मेरे नाम को जोड़ने या जीवन से जुड़ी घटनाओं का उपयोग करते हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review