भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ने राहगीरों को रौंदा, 4 की दर्दनाक मौत
आज़मगढ़: आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बालवरगंज में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। तेरही बालवरगंज के पास रविवार शाम अनियंत्रित कार ने राहगीरों को रौंद दिया दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी मुताबिक अतरौलिया थाना क्षेत्र के पंचरी भगतपुर गांव निवासी 60 वर्षीय संत राम अपने 25 वर्षीय बेटे प्रदीप व छह साल के बच्चे के साथ बाइक से घर जा रहे थे इसी दौरान कप्तानगंज थाने के तेरही बालवरगंज के पास फैजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार एनएच-233 पर अनियंत्रित हो गई। वह बाइक सवारों और राहगीरों को रौंदते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ कई बार पलटी मारते हुए चाय की दुकान में घुस गई। इस हादसे में चाय की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।
इस दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
मृतकों में संतराम (60) पुत्र भागीरथी निवासी पचरी भगतपुर थाना अतरौलिया, राम अवध (55) पुत्र कबिलाश व रामफेर (65) पुत्र शंकर निवासी लहरपार थाना कप्तानगंज व शिवा नाम, पता अज्ञात शामिल है. वहीं घायलों में 25 वर्षीय प्रदीप व छह वर्ष का मासूम सहित पांच लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में करीब करीब आधा दर्जन लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग बसखारी स्थित दरगाह में मत्था टेकने गए थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review