होली से अगले दिन मनी खाकी की होली थानों से लेकर पुलिस लाइन भी रंगों में हुई सारोबार 

 होली से अगले दिन मनी खाकी की होली थानों से लेकर पुलिस लाइन भी रंगों में हुई सारोबार 

मेरठ। पिछले कई दिनों से होली और शब ए रात की तैयारियों को लेकर रात दिन मेहनत में जुटे पुलिसकर्मी ब्रहस्पतिवार को फुर्सत के पलों में होली की खुमारी में डूबे नजर आए। जिले की पुलिस लाइन से लेकर तमाम थानों तक रंगों में सारोबार पुलिसकर्मी ढोल की थाप पर नाचते नजर आए। इस दौरान आला अधिकारी भी साथी पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए।

बताते चलें कि इस बार होली और शब ए रात एक ही दिन होने के चलते पिछले कई दिनों से पुलिसकर्मी रात दिन मेहनत में जुटे थे। दोनों त्यौहार बुधवार को शांति से संपन्न हुए। जिसके बाद ब्रहस्पतिवार को जिलेभर में पुलिसकर्मियों की होली का आयोजन हुआ। पुलिस लाइन में एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह सहित जिले के तमाम सर्किल के सीओ पुलिस कर्मियों के साथ होली के रंग में डूबे नजर आए। इस दौरान जहां आला अधिकारियों ने साथी पुलिसकर्मियों के गले मिलकर उन्हें होली की बधाई दी। वहीं, दोनों ही त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए शाबाशी भी दी। जिले के तमाम थानों में पुलिसकर्मियों ने ढोल की थाप पर डांस करते हुए जमकर होली खेली। महिला थाने में भी पुलिसकर्मियों ने होली गीतों पर डांस करते हुए जमकर धमाल मचाया। होली के रंग में डूबी खाकी रंगों में सारोबार दिखाई दी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram