Meerut : महिला आरक्षण लागू करने को महिला कांग्रेसी करेंगी प्रदर्शन
- अलका लांबा के नेतृत्व में 29 को जंतर मंतर पर जुटेंगी महिला कार्यकर्ता
मेरठ। महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने, बढ़ती महंगाई एवं महिला सुरक्षा की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता 29 जुलाई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगी।
इसकी जानकारी जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष किरण बाला ने कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश सहित उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न की लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार को पुराने जनसंख्या आंकड़ों पर महिला आरक्षण लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने महिलाओं का घर का बजट बिगाड़ दिया है जिसके कारण परिवारों को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मांगों को लेकर मेरठ से महिला कांग्रेस की बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 29 जुलाई को जंतर मंतर दिल्ली जायेंगी। कांग्रेस नेत्री ने कहा, ‘‘हमारा विरोध नरेन्द्र मोदी सरकार के दौरान बेतहाशा महंगाई और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी के खिलाफ है।’’
इस दौरान प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सुशीला कोहली, प्रदेश सचिव सुनीता मंडल ने कहा, 'महिलाओं को महंगाई के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मोदी जी के वादे के अनुरूप 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। बलात्कार और दहेज हत्या जैसे महिलाओं के खिलाफ अपराध समाचार पत्रों की सुर्खियां बने हैं। महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर इसे लागू करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस नेत्री निशा, प्रीति, रेखा व कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, रोहतास भैया, सलीम पठान, नइम राणा, सुरेंद्र फौजी, नसीम पठान, विनोद सोनकर, अंसार अहमद आदि मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review