LOk Sabha Election: जौनपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी
- बोले- भाजपा सरकार ने तोड़ दी माफिया की कमर
जौनपुर। पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल दौरे पर हैं। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएए के साथ ही जम्मू कश्मीर व परिवारवाद पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार ने माफिया की कमर तोड़ दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड लागू कर दिया। यूपी में 50 लाख पक्के घर मिल चुके हैं। एक लाख घर तो जौनपुर में ही मिले हैं। हर मां मोदी को आशीर्वाद देगी कि नहीं? ये ईवीएम चिल्लाते हैं यह ईवीएम का खेल नहीं हर मां का आशीर्वाद हैं। मैं कभी कभार लाभार्थियों के घर जाकर देखता हूं। ज्यादातर का घर में शौचालय और गैस सिलिंडर मिलते हैं।
अब डॉक्टर बनना है इंजीनियर बनना है तो आप अपने गांव के भाषा में पड़कर के आएंगे तो भी डॉक्टर बनेंगे। इंजीनियर बनेंगे। अब गरीब मां का बेटा भी डॉक्टर बनेगा। गरीब मां की बेटी भी डॉक्टर बनेगी। इंजीनियर बनेगी और हिंदी में परीक्षा यह रास्ता खोल दिया है, लेकिन आप जानते हैं कांग्रेस और हिंदी गठबंधन इसका भी विरोध करते हैं। आपके बच्चों का उज्जवल भविष्य नहीं चाहते।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पढ़ाई पहले अंग्रेजी में होती थी, अगर आपका बच्चा अंग्रेजी तभी उसका रास्ता खुलता है। एक गरीब का बेटा कहां अंग्रेजी पड़ेगा, क्या गरीब का बेटा इंजीनियर और डॉक्टर नहीं बनेगा। अब अपनी गांव की भाषा में पढ़ के जाएंगे तो बीएचयू डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगे। अब हमने हिंदी में पढ़ाई और हिंदी में परीक्षा का रास्ता खोल दिया है।
पहले विकास की बात में मुंबई और दिल्ली की चर्चा होती थी, अब देश काशी और अयोध्या की भी चर्चा करता है। इतनी बड़ी संख्या में मातायें और बहने लोकतंत्र का महापर्व बना रही हैं इससे बड़ा आशीर्वाद और क्या चाहिए।
पीएम ने कहा कि जब आप जौनपुर से कृपाशंकर और मछलीशहर से बीपी सरोज को वोट देंगे तो वोट सीधा मोदी के खाते में जाएगा। दमदार सरकार कैसे काम करती है, आपने काशी में देखा है और अयोध्या में देखे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review