National Creator:s Award : मैथिली ठाकुर, जया किशोरी समेत 23 को मिला सम्मान

National Creator:s Award : मैथिली ठाकुर, जया किशोरी समेत 23 को मिला सम्मान

- पीएम मोदी ने दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

National Creators Award:नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में रचनाकारों को सम्मान दिया हैं। नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 110वें एपिसोड में बताया था। बता दें कि अवॉर्ड्स पहली बार दिए जा रहे हैं। 

कार्यक्रम में मोदी के साथ आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने फेमस कथा वाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज के अवॉर्ड से नवाजा। साथ ही बिहार की मैथिली ठाकुर को कल्चरल ऐंबैस्डर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया और कीर्तिका गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर के अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

गौरतलब है कि नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स 20 कैटेगरीज में दिए जा रहे हैं। इनके लिए करीब 1.5 लाख नॉमिनेशन थे। वोटिंग राउंड के दौरान विनर्स का सिलेक्शन किया गया। इसके लिए 10 लाख वोट मिले। तीन इंटरनेशनल क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं का चुनाव विनर लिस्ट में किया गया।
पीएम मोदी ने पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में मल्हार कलांबे को स्वच्छता राजदूत पुरस्कार से सम्मानित किया। अवॉर्ड मिलने के बाद मल्हार ने कहा कि वो पीएम मोदी के साथ वीडियो बनाना चाहते हैं। इसके जवाब में पीएम ने कहा कि ये हर प्रकार की सफाई में काम आ सकता है, इस चुनाव में भी सफाई होने वाली है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram