Muzaffarnagar: पुलिस मुठभेड़ में किठौर का शातिर गोकश हुआ घायल

Muzaffarnagar: पुलिस मुठभेड़ में किठौर का शातिर गोकश हुआ घायल

- खतौली में हो रही वाहनों चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश किठौर, मेरठ का शातिर गोकश है।। उसपर गोकशी सहित गंभीर आरोपों के मामले में कई मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात खतौली थाना पुलिस फलावदा लिंक रोड पर रजवाहे के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी फलावदा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। रुकने का इशारा करते ही वह पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से लेकर भागने लगा। तीव्र गति होने के कारण बदमाश की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

पुलिस ने बदमाश की घेराबन्दी की तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत फायरिंग कर दी। की गयी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त का नाम निजामुद्दीन पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम राधना इनायतपुर थाना किठौर जनपद मेरठ है।

इसके कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा व 01 कारतूस 315 बोर और बिना नम्बर प्लेट पैशन मोटर साईकिल बरामद हुई है। बदमाश के विरुद्ध विभिन्न थानों में छह मुकदमें पंजीकृत हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram