नोएडा: 12 करोड़ की अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी का खुलासा
नोएडा। साइबर अपराधियों ने हाई-टेक ठगी का बड़ा खेल खेलते हुए नोएडा निवासी एक व्यक्ति से लगभग 12 करोड़ रुपये हड़प लिए। मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम पुलिस जांच में जुट गई है।
कैसे फंसा पीड़ित जाल में?
सेक्टर-47 निवासी इन्द्रपाल चौहान को सबसे पहले क्यारा शर्मा नाम की व्हाट्सऐप प्रोफाइल से मैसेज आया।
बातचीत बढ़ने के बाद महिला ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया।
पीड़ित को दो व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया—
- SUNDARAN AMC-STAY Positive
- 111 SUNDARAN AMC-INFINITE Possibilities
इन ग्रुप्स में नकली प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट दिखाकर यह भरोसा दिलाया गया कि यह प्रमाणित निवेश प्लेटफॉर्म है।
17 दिन में उड़ गए 12 करोड़ रुपये
शुरुआत में पीड़ित ने 50 हजार रुपये निवेश किए।
फिर 9 लाख रुपये प्रॉफिट के रूप में आसानी से विड्रॉ भी हो गए, जिससे भरोसा और बढ़ गया।
इसके बाद 17 दिनों में 9 ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 11,99,50,000 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
IPO के नाम पर मांगे और 17 करोड़ रुपये
ठगों ने बाद में EXATO TECHNOLOGIES LTD के IPO में निवेश के नाम पर 17 करोड़ रुपये और मांग लिए।
यहीं पर पीड़ित को शक हुआ और उसे एहसास हुआ कि वह बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार बन चुका है।
FIR दर्ज, साइबर पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित ने सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज कराई है।
साइबर पुलिस अब खातों की जांच कर रही है और ट्रांजैक्शन की रकम को फ्रीज कराने की प्रक्रिया जारी है।
नोएडा में सामने आया यह मामला अब तक का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड माना जा रहा है
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review