सबसे बड़े धर्म गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सबसे बड़े धर्म गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती अब हमारे बीच नही रहे। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में उन्होने आखरी सांस ली। बता दें दर्शन जगतगुरु शंकराचार्य ने हरियाली तीज को ही अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था। 99 वर्षीय स्वरूपानंद सरस्वती लंबे समय से बीमार थे।

नरसिंहपुर में ली आखिरी सांस

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के आश्रम में उन्होने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था। देश के अलावा विदेश में भी उनके अनुयायियों की बड़ी संख्या है। उनके अनुयायी नरसिंहपुर के आश्रम में पहुँचने लगे है।

3.30 बजे ली अंतिम सांस

शंकराचार्य स्वामी शंकराचार्य सरस्वती का आश्रम नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर में हैं, जिसे गंगा आश्रम के नाम से जाना जाता है। इसी आश्रम में उन्होंने रविवार को दोपहर 3.30 बजे अंतिम सांस ली।

महज नौ साल की उम्र में शुरू की थी धर्म यात्रा

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के दिघोरी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनका असली नाम पोथीराम उपाध्याय रखा था। महज नौ साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ धर्म की यात्रा शुरू कर दी थी। साल 1942 के इस दौर में वो महज 19 साल की उम्र में क्रांतिकारी साधु के रुप में प्रसिद्ध हुए थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram