Indian Army Recruitment: बिना परीक्षा दिए इंडियन आर्मी में नौकरी करने का शानदार अवसर, ऐसे करें अप्लाई

Indian Army Recruitment: बिना परीक्षा दिए इंडियन आर्मी में नौकरी करने का शानदार अवसर, ऐसे करें अप्लाई

Indian Army Recruitment: भारतीय सेना में नौकरी (Indian Army Jobs) करने के लिए युवाओं के पास शानदार मौका है। भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी 137) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सिविल इंजीनियरिंग में 11, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 9, इलेक्ट्रिकल में 3, इलेक्ट्रॉनिक्स में 6, मैकेनिकल में 9 और अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स में 2 वैकेंसी हैं। कुल 40 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

कौन कर सकता है आवेदन?

भारतीय सेना में टीजीसी की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा 

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल होनी चाहिए और 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग डिग्री में मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो पांच दिन चलेगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होगा तब उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन फीस

इस परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखी गई।

ऐसे करें अप्लाई 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram