UP : फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना यूपी: अखिलेश 

UP : फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना यूपी: अखिलेश 

- बोले- मठाधीश-माफिया में ज्यादा फर्क नहीं

लखनऊ। गुरुवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एनकाउंटर से लेकर अयोध्या में जमीन की खरीद फरोख्त तक पर बड़े आरोप लगाए।

उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। अगर दिमाग होता, तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते। कोई एसटीएफ से सवाल पूछेगा। मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है। एनकाउंटर कर डराना चाहती है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बदनाम करने के लिए ढूंढ-ढूंढ के एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अफसर रणनीति बनाते हैं। ऐसे अफसरों से क्या उम्मीद करते हैं? भाजपा किसी की सगी नहीं है। ये लोग अयोध्या को भी लूटने में लगे हैं।

सुल्तानपुर डकैती में हुए मंगेश यादव की एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मंगेश यादव और इंजीनियर हत्याकांड पर कहा कि मुंह पर टेप कर पीट-पीटकर हत्या की जा रही है। एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी गढ़ी जा रही है। सब जानते हैं कि भाजपा में झूठे एनकाउंटर हुए हैं। आसपास के लोग जानते हैं कि पुलिस आई और रात में ले गई।

इस दौरान सपा प्रमुख ने सरकार को घेरते हुए कहा कि अयोध्या तो केवल एक जिला है, पूरे प्रदेश में भाजपा लूट मचा रही है। जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा। हम अपनी पार्टी के लोगों को धन्यवाद देते हैं कि लूट का काला चिट्‌ठा बताया। जब अयोध्या जैसी पावन धरती पर लूट हो सकती है तो सोचिए कि यह कहां-कहां कर सकते हैं। क्या यही उनका जीरो टॉलरेंस। हम विकास के खिलाफ नहीं हैं। हम भी चाहते हैं कि वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्टर हो। हालांकि, उसके लिए दिमाग चाहिए होता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram