युवती को श्रद्धा जैसा हाल करने की मिली धमकी , पुलिस जांच में जुटी
मेरठ। दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड के बाद जहां पूरा देश अभी सदमे में है। वहीं, दूसरी तरफ मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रहने वाली एक युवती ने संप्रदाय विशेष के युवक पर अपना नाम छुपा कर कई साल तक अपना शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब युवक की पोल खुली तो वह अब युवती का हाल श्रद्धा जैसा करने की धमकी दे रहा है। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत के साथ करता रहा खिलवाड़
दरअसल मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की ग्रीन सिटी कॉलोनी का है। जहां की रहने वाली एक युवती शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम शिवम उर्फ टिंकू बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
नाम बदल कर देता रहा युवती को धोखा
पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर शिवम उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करता रहा। इस दौरान शिवम ने कई बार बहाने बनाकर युवती से लाखों की रकम भी ऐंठ ली। आरोप है कि कुछ दिन पहले शिवम अचानक गायब हो गया। जिसके बाद जब युवती उसे तलाशती हुई उसके गांव में पहुंची तो उसे जानकारी मिली कि युवक का नाम शिवम नहीं है, बल्कि वह संप्रदाय विशेष से ताल्लुक रखता है।
आरोपी युवक युवती का हाल श्रद्धा जैसा करने की दे रहा धमकी
युवती का आरोप है कि जब उसने आरोपी युवक से इस बात का विरोध जताया तो अब आरोपी युवक युवती का हाल श्रद्धा जैसा करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने जान का खतरा बताते हुए अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review