प्रेमिका के लिए सुभाष से आसिफ बने युवक को परिजनों ने दबोचा तो हुआ जबरदस्त हंगामा

प्रेमिका के लिए सुभाष से आसिफ बने युवक को परिजनों ने दबोचा तो हुआ जबरदस्त हंगामा

मेरठ। लव जिहाद के मामले तो अक्सर देखने को मिलते हैं। लेकिन सोमवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला देखने को मिला।

जहां संप्रदाय विशेष की प्रेमिका के लिए गाजियाबाद निवासी एक युवक नाम बदलकर पिछले चार महीने से अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था।

सोमवार को पांच बच्चों के पिता युवक को उसके परिवार ने प्रेमिका के साथ धर दबोचा। जहां युवक और युवती की पिटाई करने के बाद परिजनों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गाजियाबाद निवासी राम कुमार ने बताया कि उसके भाई सुभाष का लगभग डेढ़ साल से मेरठ के श्यामनगर की रहने वाली संप्रदाय विशेष की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था।

पहले से ही विवाहित सुभाष पांच बच्चों का बाप है, जो लगभग चार महीने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर घर से फरार हो गया था। जिसके बाद से परिवार के लोग लगातार सुभाष की तलाश में जुटे थे।

सोमवार को परिजन पुलिस को साथ लेकर श्यामनगर पहुंचे। जहां सुभाष अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था। परिवार के लोगों ने सुभाष और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथ दबोच लिया।

जहां दोनों की पिटाई करते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उधर, क्षेत्रवासी भी युवक और युवती की पैरवी में उतर आए। उन्होंने सुभाष को आसिफ बताते हुए उसके परिजनों का विरोध शुरू कर दिया।

मगर जब उन्हें असलियत पता चली तो क्षेत्रवासी भी चुपचाप मौके से खिसक गए।

जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि सुभाष ने आसिफ के नाम से श्यामनगर में कमरा किराए पर लिया था और पिछले चार महीने से अपनी प्रेमिका के साथ वहीं रह रहा था।

फिलहाल सुभाष लिसाड़ी गेट चौराहे पर चाउमीन का ठेला लगा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram