पुलिस हिरासत में खत्म होने लगी श्रीकांत त्यागी की हेकड़ी, महिला को बताने लगा बहन

पुलिस हिरासत में खत्म होने लगी श्रीकांत त्यागी की हेकड़ी, महिला को बताने लगा बहन

नोएडा: यूपी के नोएडा में गालीबाज बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की हेकड़ी ठिकाने लगती दिख रही है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जिस महिला को श्रीकांत त्यागी ने गाली दी थी अब वो उसे बहन बता रहा है।

पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई दिखती है। उसने कहा कि वह महिला उसकी बहन जैसी है।उसने कहा कि मेरी राजनीति समाप्त करने के लिए यह साजिश रची गई थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है। उससे आवेश में गलती हो गई।

श्रीकांत त्यागी को मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया।

पकड़े जाने के बाद श्रीकांत त्यागी से पूछताछ हुई है। इसमें कई बड़े खुलासे होते दिख रहें हैं। श्रीकांत त्यागी पूरे रसूख के साथ लोगों पर रौब दिखाता था। उसके पास कई गाड़ियां हैं। इनमें फार्चूनर और सफारी शामिल हैं। श्रीकांत त्यागी ने अपनी गाड़ियों के लिए विशेष नंबर लेता था। इसके लिए वो लाखों रुपए खर्च करता था।

उसे पिछली यूपी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने गाड़ियों पर लगाया जाना विधायक का स्टीकर दिलवाया था। श्रीकांत त्यागी इसे अपनी गाड़ी पर लगाकर चलता था। वहीं पुलिस उसे गनर दिए जाने के भी जांच कर रही है। उसे किस अधिकारी के कहने पर गनर दिए गए ये जांच का विषय है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram