भारत में भी बढ़ रहा है कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा... ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

भारत में भी बढ़ रहा है कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा... ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

चीन में कोरोना के हालात देखकर पूरी दुनिया चिंता में पड़ गई है। कोरोना से लोगों को थोड़ी राहत मिली ही थी कि फिर से चीन, जापान, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। चीन में कोविड-19 मामलों में उछाल के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के बीएफ.7 वैरिएंट (BF.7 variant of Omicron) के चार मामले भारत में भी पाए गए हैं। इस वैरिएंट को लेकर हैरान करने वाली खबर गुजरात से आयी है। गुजरात में जो 61 वर्षीय एनआरआई महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है उसे वैक्सीन की तीन डोज लगी हुई थीं।

मरीजों के बढ़ते हुए आंकड़ों को देखते हुए भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मीटिंग बुलाई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। कोरोनावायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है और म्यूटेशन के कारण इसके लक्षण भी बदल रहे हैं। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें वैक्सीनेशन करा चुके लोग भी कोविड पॉजिटिव हो रहे हैं। दरअसल, कई ऐसे लक्षण हैं जिन्हें कोई भी इंसान सामान्य मानकर अनदेखा कर देता है लेकिन वे लक्षण कोरोना के भी हो सकते हैं। यूके की हेल्थ स्टडी ऐप ZOE पर संक्रमित हुए लोग अपने लक्षण बताते हैं। इस ऐप पर पिछले कुछ दिनों में संक्रमित लोगों ने कौन से लक्षणों के बारे में बताया है? इस बारे में जान लीजिए।

Express।co।uk के अनुसार, कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ZOE ऐप लगातार कोविड के लक्षणों के बारे में यह जानकारी दे रहा है कि समय के साथ लोगों में लक्षण किस तरह बदल रहे हैं। हर वायरस की तरह SARS-CoV-2 कोरोनावायरस जो COVID-19 का कारण बनता है, फैलने की क्षमता और इसके लक्षणों के कारण म्यूटेट हो रहा है। नीचे बताए हुए कोविड-19 के सबसे आम लक्षण बताए जा रहे हैं जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए।

गले में खराश, छींक, बहती नाक, बंद नाक, बिना कफ वाली खांसी, सिरदर्द, कफ के साथ खांसी, बोलने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द, गंध ना आना, अधिक बुखार, कंपकंपी के साथ बुखार, लगातार खांसी, सांसों लेने में समस्या, थकान महसूस होना, भूख में कमी, डायरिया, बीमार होना।

ZOE हेल्थ स्टडी के मुताबिक, गंध की कमी और सांस लेने में लकलीफ होना कोविड-19 के बीएफ-7 वैरिएंट के कॉमन लक्षण हैं। कोरोना के अन्य वैरिएंट में भी यह सबसे कॉमन लक्षण था। एनोस्मिया कोविड-19 का एक मुख्य संकेत हुआ करता था लेकिन जिन लोगों को कोविड हो रहा है उनमें से सिर्फ 16 प्रतिशत लोग ही इसे अनुभव कर रहे हैं।

नेशनल हेल्थ सर्विस का कहना है कि कई लोग पांच दिन बाद भी दूसरों में संक्रमण नहीं फैलाते लेकिन कुछ लोग संक्रमित होने के 10 दिन बाद तक संक्रमण फैला सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को कोई लक्षण नजर आ रहे हैं उन्हें अनदेखा करने की जगह पांच दिन तक अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए और कम से कम 10 दिनों तक बुजुर्ग-बच्चों या बीमार लोगों से मिलने से बचना चाहिए।

अपोलो हॉस्पिटल की एमडी डॉ. संगीता रेड्डी (Dr. Sangita Reddy) के मुताबिक, "भारत में कोविड वैक्सीनेशन अभियान और इफेक्टिव वैक्सीन को देखते हुए चीन में कोविड-19 के बढ़ने मामलों से घबराने की जरूरत नहीं है। हमें चीन से आने वाली फ्लाइट्स के के संबंध में नीतियों पर तुरंत काम करना चाहिए। चीन में फैला वर्तमान COVID न केवल चीन के लिए एक दुखद त्रासदी है, बल्कि वैश्विक आबादी को भी बड़े जोखिम में डाल सकता है। एंटी टास्क फोर्स के वरिष्ठ सदस्य और कोविड टीकाकरण अभियान के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा के मुताबिक, भारत को चीन में बढ़ते मामलों से डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी बरतनी काफी जरूरी है। भारत में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन हो चुका है जिसमें बुजुर्ग, युवा और कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram