Lok Sabha Election: धर्म के आधार पर नहीं होने दूंगा आरक्षण: पीएम मोदी

Lok Sabha Election: धर्म के आधार पर नहीं होने दूंगा आरक्षण: पीएम मोदी

- नंदुरबार में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

मुंबई। चुनावी दौरे पर महाराष्ट्र आए पीएम मोदी ने नंदुरबार में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण और संविधान के संबंध में झूठ फैला रही है, धर्म आधारित आरक्षण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ है। कहा कि जब तक मैं जीवित हूं, मैं दलितों, आदिवासियों, ओबीसी का आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने दूंगा।

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो कहती है 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' और दूसरी तरफ ये नकली शिवसेना है जो मुझे ज़िंदा गाड़ने की बात करती है। मुझे गाली देते हुए भी ये तुष्टीकरण का पूरा ध्यान रखते हैं। अब तो ये नकली शिवसेना वाले बम धमाके के दोषी को भी अपने साथ प्रचार में ले जा रहे हैं। बिहार में चारा चोरी में जेल की सज़ा काटने वाले व्यक्ति को कंधे पर बैठाकर घूम रहे हैं, महाराष्ट्र में बम धमाके के दोषी को कंधे पर बैठाकर घूम रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये लोग इतने अहंकार से भरे हुए हैं कि गरीब इनके लिए कोई मायने नहीं रखता। आज ये गरीब का बेटा आपका सेवक बनकर जब प्रधानमंत्री पद पर काम कर रहा है तो ये गरीब विरोधी मानसिकता वाले, शाही परिवार की मानसिकता वाले इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वे विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने इस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोली है और झूठ फैलाकर वे वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ तो कभी संविधान को लेकर झूठ बोलते हैं... आरक्षण पर कांग्रेस का हाल 'चोर मचाए शोर' वाला है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram