सनसनीखेज खुलासा - जुप्पी गेम में लाखो रुपए हारा तो मां बाप का बीमा कराकर कर दी मां की हत्या
फतेहपुर : एक कलयुगी बेटे ने ज़ुप्पी गेम में चार लाख रुपये हार जाने के बाद अपने माता पिता का 50-50 लाख का बीमा करवा मां की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरी में भरकर यमुना नदी के किनारे फेक फरार हो गया। पुलिस ने इस कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर पूरी घटना का सनसनीखेज खुलासा किया है।
फ़तेहपुर पुलिस ने एक ऐसे कलयुगी बेटे को गिरफ्तार किया है जिसने जन्म देने वाली अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने की वजह सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आज कल हाईटेक दुनिया मे मोबाइल के जरिये करोङो कमाने के चक्कर में हिमांशु ने ज़ुप्पी गेम में चार लाख रू हार गया।
इसके बाद हिमांशु ने कर्जदारो से परेशान होकर अपनी बड़ी मां के जेवरात चोरी कर लिए उसको बेच कर अपने पिता और मां का 50-50 लाख का बीमा करवाया। माता पिता बेटे के मंसूबों को समझ पाते तब तक उसने मां की हत्या कर शव को बोरी में भरकर यमुना नदी के किनारे फेक फरार हो गया।
इस दौरान जब पिता रोशन सिंह चित्रकूट गए हुए थे जब वो दर्शन कर वापस घर आए तो पत्नी प्रभा की तलाश की। जब घर मे नही मिली तो अपने भाई के पास पहुंच पत्नी के बारे में पूंछताछ की, जब उसका कही पता नही चला तो उसने पड़ोसी से जानकारी एकत्र की।
इसी दौरान पता चला कि बेटे हिमांशु द्वारा ट्रैक्टर यमुना नदी के किनारे ले जाया गया था। इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को बरामद किया और पूरी घटना का सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
एडिशनल एसपी विजय शंकर ने खुलासा करते हुए बताया कि बेटे ने मां की हत्या कर फरार था जिसे गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review