रोहित शर्मा के कंधों पर टीम इंडिया का भार ,T20 के बाद विराट कोहली छोड़ेंगे कैप्टनशिप

रोहित शर्मा के कंधों पर टीम इंडिया का भार ,T20 के बाद विराट कोहली छोड़ेंगे कैप्टनशिप

अनुमान तो बहुत पहले से लगाया जा रहा था कि बहुत जल्द विराट कोहली कुछ अलग करने की सोच रहे हैं नतीजे सबके सामने बहुत जल्द आने वाले हैं मीडिया ने भी इस ओर बहुत पहले इशारा किया था कि विराट कोहली T20 और वनडे कप्तानी से इस्तीफा देने वाले हैं।
विराट अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह बड़ा कदम उठा सकते हैं. 32 साल के कोहली टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक हैं. विराट कोहली ने इस मुद्दे पर रोहित और टीम मैनेजमेंट से ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लंबी बात की है. टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में होने हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, विराट कोहली पिता बनने के बाद बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं. सूत्र ने कहा, 'विराट इसकी खुद घोषणा करेंगे. उनका मानना है कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए वापस जाने की जरूरत है.' रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं. दूसरी ओर कोहली ने बतौर कप्तान अब तक एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है. इसके अलावा वे आईपीएल का खिताब भी नहीं जीत सके
अगले महीने से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अहम जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें टीम का मेंटॉर बनाया गया है. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उतरी. लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत सकी. ऐसे में उन्हें मदद करने के लिए धोनी को टीम के साथ जोड़ा गया है.
टीम इंडिया को 8 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है. टीम ने अंतिम बार 2013 में एमएस धोनी की ही कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. धोनी ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्राॅफी तीनों के खिताब दिलाए हैं. इतना ही नहीं वे चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल का टाइटल भी दिला चुके हैं.अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के अलावा अगले 2 साल भी वर्ल्ड कप होने हैं. 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने हैं. इसके बाद 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले होने हैं. ऐसे में रोहित शर्मा को टीम के साथ पूरी तरह तैयार होने का समय मिल जाएगा. इस कारण रोहित को जल्द कप्तान बनाने की कवायद चल रही है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram