योगी शपथ ग्रहण समारोह: PM के मंच पर जिन नेताओं का हुआ कोविड टेस्ट उनका मंत्री बनना तय

योगी शपथ ग्रहण समारोह: PM के मंच पर जिन नेताओं का हुआ कोविड टेस्ट उनका मंत्री बनना तय

लखनऊ: यूपी में योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल 25 मार्च को होना है। शपथ ग्रहण के लिए भाजपा और षासन दोनों ओर से तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शपथ ग्रहण को लेकर टकटकी लगाए लोग अब यह जानने को आतुर हैं कि योगी मंत्रिमंडल में इस बार कौन कौन नए व पुराने चेहरे कैबिनेट मंत्री, मंत्री व राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामों को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार अलग अलग नामों की सूचियां वायरल हो चुकी हैं लेकिन इन सूचियों पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लग सकी है। आपको बता दें पीएम मोदी के मंच पर रहने वाले जिन नेताओं का कोविड टेस्ट कराया गया है उनका मंत्रिमंडल में शपथ लेना तय है।

गौरतलब है कि योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिस मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहेंगे उस मंच पर मौजूद रहने वाले सभी नेताओं का शपथ ग्रहण करना पूरी तरह से तय माना जा रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंच पर उपस्थित रहने वाले नेताओं का स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया है। माना जा रहा है कि जिन नेताओं का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है उनका योगी मंत्रिमंडल में शपथ लेना तय है।

आज गुरूवार शाम तक शपथ ग्रहण करने वाले सभी नेताओं के नामों की सूची बाकायदा तैयार हो जाएगी। इस सूची में मौजूद नेताओं का आरटीपीसीआर टेस्ट आयोजन से 24 घंटे पहले ही कराया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अमले ने दौड़ लगानी शुरू कर दी है। आज शाम के बाद शपथ ग्रहण करने वाले नेताओं की सूची फाइनल होने के बाद ही राजभवन से उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram