ये तीन टिप्स आपके रिश्ते को बना देंगे रोमांटिक, बस पार्टनर से करें ऐसे बातें
रिश्ता जब नया नया बनता है तो उसे किसी नवजात शिशु जितना ही कोमल माना जाता है, इसे संभालाना भी उसी प्रकार से होता है। जब हम इस रिश्ते में एक-दूसरे को जान रहे होते हैं तब ज़रूरी होता है कि भावनाओं का सबसे ज़्यादा ख़याल रखा जाए। बातों में सहजता और सरलता झलके। ऐसे में कई टॉपिक्स (Talking Sex in Relationship) पर बात करना आसान नहीं होता, इन दिनों में रोमांटिक रिश्ते के आवश्यक पक्ष सेक्स के बारे में बात करते हुए विशेष सावधानी की ज़रूरत होती है कि पार्टनर को बिना हर्ट किए हुए अपनी बात कही जा सके।
अपनी बात एक दूसरे के सामने रखें
जब आप भी सेक्स (Talking Sex in Relationship) को लेकर प्रियतम सेअपनी बात करें, उसे खुलकर बताएं। अपनी चाहत, उम्मीद, पसंद, नापसंद को साफ़ तौर पर व्यक्त कर दें। सेक्सुअल हेल्थ पर काम करने वाली प्रसिद्ध संस्था FPA के अनुसार पसंद, नापसंद, चाह, उम्मीद सरीखी चीज़ों को शामिल कर पार्टनर एक दूसरे को एक अच्छे रवैया से खुश रख सकते हैं।
पार्टनर का कम्फर्ट लेवल जानकर ही बात करें
इंग्लैंड की सेक्सोलॉजिस्ट केट कैम्पबेल के अनुसार सेक्स जैसी चीज़ों पर बात करते हुए पार्टनर का कम्फर्ट लेवल ज़रूर जान लें। किसी भी पक्ष की असुविधा या असहमति का भी सम्मान करें। साथ ही यह भी उचित नहीं है कि आप अपने पार्टनर को परफॉरमेंस जैसी बात का ताना देने लगें। ऐसी बात का ज़िक्र भी न करें जिससे पार्टनर के मन में डर या घबराहट पैदा होती हो।
कोई पक्ष सेक्स न करना चाहे तो भी समझें
इस रिश्ते में सहमति और असहमति का बराबर सम्मान होना चाहिए, अगर आपके पार्टनर ने सेक्स या इससे जुड़े किसी भी मुद्दे को लेकर असहमति ज़ाहिर की है तो आप उस असहमति को अवश्य मानें। सेक्स की परिभाषा दो वयस्क लोगों के बीच आपसी सहमति से बना हुआ शारीरिक सम्बन्ध है। बिना पार्टनर की सहमति से ख़ुद को फ़ोर्स करना किसी प्रकार से भी अच्छा नहीं माना जाएगा।
इन तीन टॉप टिप्स (Talking Sex in Relationship) के अतिरिक्त सेक्सोलॉजिस्ट यह भी सलाह देते हैं कि पार्टनर अगर कम्फर्टेबल हो तो आप अपनी डार्केस्ट फैंटेसी भी शेयर कर सकते हैं लेकिन यदि थोड़ी भी असुविधा या असहमति दिखे तो वहीं रुक जाना बेहतर होगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review