अमरीका से निकाले जाने लगे अवैध भारतीय प्रवासी

अमरीका से निकाले जाने लगे अवैध भारतीय प्रवासी

- सेना का विमान सी-17 भारत रवाना

वाशिंगटन। अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत एक अमरीकी सैन्य सी-17 विमान अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। 

रॉयटर ने एक अमरीकी अधिकारी के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि अमरीकी सैन्य विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है, जो कम से कम 24 घंटे के बाद पहुंचेगा। अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले महीने वाशिंगटन में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक के दौरान ‘अनियमित प्रवास’ पर चिंता व्यक्त की थी।

इसी कड़ी में ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को उनके देशों में वापस भेजना शुरू कर दिया है और प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग कर रहा है। साथ ही प्रवासियों को रखने के लिए सैन्य अड्डे खोल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक अमरीकी सैन्य विमानों ने प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास पहुंचाया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 या 13 फरवरी को अमेरिका का दौरा करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के कार्यक्रम के बीच अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत वापस भेजने की बात सामने आई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram