ई-बुक रीडिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, Onyx BOOX ने लॉन्च किए तो दमदार टैबलेट

ई-बुक रीडिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, Onyx BOOX ने लॉन्च किए तो दमदार टैबलेट

ई-बुक रीडिंग की दुनिया में Onyx BOOX जाना-माना नाम है। कंपनी हाई-एंड ई-इंक टैबलेट मैन्‍युफैक्‍चर करती है। इस चीनी ब्रैंड ने मार्केट में दो नए ई-रीडर लॉन्च किए हैं। इनका नाम Booxc Tab Ultra और Tab10 है। आम टैबलेट से थोड़ा हटकर ये मशीन, बड़ा डिस्‍प्‍ले, स्टाइलस सपोर्ट समेत काफी कुछ ऑफर करते हैं। ये प्रोडक्‍ट्स अभी चीन में बिक्री के लिए उपलब्‍ध हैं। ग्‍लोबल मार्केट्स में उपलब्‍धता को लेकर फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने Tab10 को चीन के बाहर बेचना शुरू नहीं किया है। Tab Ultra की कीमत 599.99 अमेरिकी डॉलर (49,482 रुपये) रखी गई है। वहीं, Tab10 की कीमत चीन में 3,580 युआन (40,685 रुपये) है।
स्‍पेसिफ‍िकेशंस
BOOX Tab Ultra में 10.3 इंच का टचस्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले दिया गया है।
यह 1,404 x 1,872 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करता है। टैब में 6,700mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस का वजन 480 ग्राम के करीब है। BOOX Tab Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर लगाया है। इसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलती है। टैब के साथ इसमें स्‍टाइलस सपोर्ट भी मिलता है, जिस पर कंपनी का दावा है कि यह 4096 प्रेशर लेवल्‍स को रिकॉगनाइज करता है।
वहीं, ‘Onyx BOOX Tab10' में भी 10.3 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। पिक्‍चर क्‍वॉलिटी BOOX Tab Ultra के जैसी ही है। दोनों टैबलेट के बीच बड़ा फर्क बैटरी कैपिसिटी का है। Tab10 में 6300mAh की बैटरी है, जो BOOX Tab Ultra के मुकाबले थोड़ी कम है। यह टैब भी क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर के साथ आता है, लेकिन कंपनी ने प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है। इसे 4जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज से पैक किया गया है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज बढ़ाया भी जा सकता है। Tab10 में भी स्‍टाइलस सपोर्ट मिलता है। पावर बटन में फ‍िंगरप्रिंट रीडर को भी फ‍िट किया गया है।
Tab10 डिटैचेबल कीबोर्ड को भी सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से टाइपिंग समेत कई काम आसान हो जाते हैं। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्‍लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड WiFi की कन‍ेक्टिविटी से लैस है। दोनों ही टैब खासतौर पर ई-रीडिंग के लिए हैं। अगर ये इंडिया आते हैं, तो कई यूजर्स के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram