T-20 World Cup - जर्सी की जंग मे भारत की जीत, पाक ने जर्सी मे दर्ज कराया आयोजक भारत

T-20 World Cup - जर्सी की जंग मे भारत की जीत, पाक ने जर्सी मे दर्ज कराया आयोजक भारत

नई दिल्ली : T-20 World Cup से पहले ही एक हंगामा खड़ा हो गया था और वो पाकिस्तान की जर्सी पर भारत की जगह दुबई का नाम , बात मामूली थी परंतु मान सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़ी थी, पाकिस्तान को पीछे हटते हुए वो जर्सी बदलना पड़ी, और अब पाकिस्तान की नई जर्सी भी सामने आ गई है. इससे पहले पाकिस्तान की वर्ल्ड कप के लिए जो जर्सी सामने आई थी, उस पर भारत की जगह दुबई लिखा हुआ था.इस पर तमाम सवाल भी हुए थे.

सोशल मीडिया पर उस जर्सी की फोटो खूब वायरल हुई थी. अब पाकिस्तान की नई जर्सी की फोटो सामने आ गई है, जिसमें दुबई नहीं इंडिया लिखा है. आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप T-20 World Cup का आयोजन पहले भारत में होने वाला था लेकिन बाद में कोरोना का कारण इसे स्थगित कर दिया गया. बाद में बीसीसीआई आईसीसी ने आपसी सहमति से यह निर्णय किया कि T-20 World Cup का आयोजन ओमान दुबई में किया जाएगा लेकिन आफिशियली आयोजक भारत ही माना जाएगा.


क्रिकेट वर्ल्ड कप का यह नियम है कि जो भी आयोजक देश होता है, उसका नाम सभी टीमों की जर्सी पर लिखा होता है. भारत आयोजक है, ऐसे में नियमतः भारत का नाम ही सभी टीमों की जर्सी पर होना चाहिए था लेकिन कुछ समय पहले पाकिस्तान की नयी जर्सी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें आयोजक में भारत की जगह दुबई का नाम था.

जर्सी की फोटो सामने आते ही सवाल खड़े होने लगे थे लेकिन अब पाकिस्तान की नई जर्सी की फोटो सामने आई है. इसमें गलती सुधारते हुए यूएई की जगह इंडिया (INDIA) लिखा गया है. पाकिस्तान की इस जर्सी पर अंग्रेजी में लिखा है 'आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप भारत 2021'. आपको बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को विश्व कप का मैच खेला जाएगा. विश्व कप में यह भारत का पहला मैच होगा.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram