मोबाइल चोरी के शक में तालिबानी अंदाज में युवक की पीट-पीटकर हत्या
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने तालिबानी अंदाज में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर डाली। हत्या के बाद शव को खाली प्लॉट में फेंककर आरोपी फरार हो गए। बताया जाता है कि आरोपियों में से एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया था। जिसके शक में आरोपियों ने युवक को शुक्रवार की रात से अपने घर में बंधक बनाया हुआ था। इस घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक जामिया चौक निवासी 26 वर्षीय दानिश रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले मदरसे वाली गली में सुनार की दुकान करने वाले नफीस का मोबाइल चोरी हो गया था। नफीस को शक था कि उसका मोबाइल दानिश ने चुराया है। आरोप है कि शुक्रवार की रात नफीस और उसके साथी दानिश को घर से बुलाकर ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने अपने घर में ले जाकर चारपाई से बांध कर दानिश की जमकर पिटाई की। इसी दौरान दानिश की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी दानिश के शव को एक खाली प्लॉट में फेंक कर फरार हो गए।
सुबह दानिश की लाश मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के बाद सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने नफीस और उसके भाई शान मौहम्मद सहित कुछ लोगों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उधर, घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review