CM धामी का बयान- थोड़े दिनों की है हरीश रावत की खुशी
देहरादून : उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हो चुका है। 10 मार्च को नतीजे आएंगे जिसका बेसब्री से इंतजार हर कोई कर रहा है। राजनीतिक पार्टियों समेत प्रदेश की जनता भी 10 मार्च का इंतजार कर रही है। इस बीच आऱोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। हरीश रावत ने पोस्टल बैलेस से हो रहे मतदान को लेकर सवाल खड़े किए हैं और एक वीडियो शेयर किया है जिससे सनसनी फैल गई है। वहीं इन सबके बीच सीएम धामी ने भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया है और हरीश रावत पर तंज कसा है।
सीएम धामी ने हरीश रावत पर हमला करते हुए कहा कि उनकी खुशी केवल थोड़े दिनों की है। राज्य में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरीश रावत जी के बयान बार-बार बदलते रहते हैं। कभी वो कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, तो कभी कहते हैं कि दलित मुख्यमंत्री बनना चाहिए. सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत की खुशी थोड़े दिनों की है। सीएम ने कहा कि इसमें कोई संशय नहीं कि बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार आने वाली है।
वहीं दूसरी ओर हरीश रावत समेत कांग्रेस दावा कर रही है कि कांग्रेस 48 सीटें हासिल करेगी। हालांकि कुछ सीटों में कांटे की टक्कर है और उसमे हार भी हो सकती है। हरीश रावत ने बयान दिया था कि अल्मोड़ा पिथौरागढ़ से 14 विधानसभाओं की सीट कांग्रेस के झोली में आती हैं तो इससे बड़ा सम्मान मेरे लिए और क्या होगा? कहा कि बीजेपी के अंदर इन दिनों जिस तरह से गुटबाजी बाहर सामने निकलते आ रहे हैं, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि जो 2016 में बीजेपी ने महा पाप किया था वह 2022 छोड़िए 2027 में भी देखने को मिलेगा।”
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review