ICC के प्लेयर ऑफ द ईयर बने सूर्य कुमार यादव...मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय

ICC के प्लेयर ऑफ द ईयर बने सूर्य कुमार यादव...मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बन गए हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को यह घोषणा की। ICC के इस खिताब के दावेदारों में इंग्लिश बल्लेबाज सैम करन, पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिंकदर रजा भी थे।

सूर्यकुमार साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं। उन्होंने 31 मैचों में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इनमें दो सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी भी शामिल है।

वे किसी एक साल में इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 26 पारियों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, सूर्या ने 2022 में 68 टी-20 छक्के भी जड़े। जो एक साल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा है।

पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्या का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 189.9 रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट में 239 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे तीसरे नंबर पर रहे थे। विराट कोहली 296 रन बनाकर टॉप पर थे। सूर्या ने टूर्नामेंट में 3 हाफ सेंचुरी लगाई थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram