मुंबई स्थित अविघ्ना पार्क 60 मंजिला बिल्डिंग की 19वीं मंजिल में लगी आग से भयानक हादसा ।

मुंबई स्थित अविघ्ना पार्क 60 मंजिला बिल्डिंग की 19वीं मंजिल में लगी आग से भयानक हादसा ।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर आ रही है मुंबई स्थित एक हाई राइज बिल्डिंग में आग लगने कोहराम मजा है . सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. घटना मुंबई के करी रोड इलाके के माधव पलव मार्ग की है.करी रोड इलाके की अविघ्ना पार्क बिल्डिंग की 19वीं मंजिल पर लगी है. बिल्डिंग की 19वीं मंजिल पर लगी आग से बचने के लिए लोग बालकनी में लटके नजर आए.

जानकारी के मुताबिक करी रोड इलाके की अविघ्ना पार्क बिल्डिंग 60 मंजिल की है. बिल्डिंग की 19वीं मंजिल पर शुक्रवार की दोपहर अचानक आग गई. तेजी से फैलती आग की लपटें और धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. फायर ब्रिगेड के मुताबिक अविघ्ना बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजे के करीब मिली थी.

बताया जाता है कि आग 19वीं मंजिल पर लगी और तेजी से फैली. देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया. 19वीं मंजिल से धुएं का गुबार भी उठने लगा. हालात बिगड़े तब लोग जान बचाने के लिए बालकनी से भी लटके नजर आए. जान आफत में आई तो एक युवसक बालकनी से लटका. बालकनी से लटका युवक नीचे गिर गया.

बालकनी से लटके 30 साल के अरुण तिवारी को आनन-फानन में केईएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अरुण के नीचे गिरने की भयावह घटना का वीडियो भी सामने आया है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram