सुभारती विश्वविद्यालय में IPR पर अतिथि व्याख्यान, शिक्षा बजट 2026 पर विशेषज्ञों की अहम चर्चा

सुभारती विश्वविद्यालय में IPR पर अतिथि व्याख्यान, शिक्षा बजट 2026 पर विशेषज्ञों की अहम चर्चा

मेरठ | शिक्षा संवाद

स्वामी विवकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर केंद्रित अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “From Ideas to Assets: Understanding Intellectual Property Rights” रहा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, शोध और रचनात्मक कार्यों की कानूनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री सिम्मर नायर ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य (एसोसिएट) डॉ. पंकज किशोर मिश्रा के उद्घाटन संबोधन से हुई। उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकारों की उपयोगिता, शोध में उनकी भूमिका और अकादमिक जगत में उनके व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. निशा गुप्ता, इन्फ्रो–आईपीआर सॉल्यूशंस सेल एवं रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल, सुभारती विश्वविद्यालय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अपने व्याख्यान में डॉ. गुप्ता ने पेटेंट, कॉपीराइट, डिज़ाइन सहित आईपीआर के विभिन्न पहलुओं को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया, जिससे विद्यार्थियों को विषय की स्पष्ट समझ मिली। अंत में विभागाध्यक्ष (एमएलटी) डॉ. उमेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इसी क्रम में विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा एनएसएस इकाई-1 द्वारा शिक्षा बजट 2026 पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. संतोष कुमार गौतम ने उच्च शिक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और कौशल विकास को बजट की प्राथमिकता बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बजट को व्यय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में निवेश के रूप में देखा जाना चाहिए। विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) ऋतेष चौधरी ने इसे छात्रों के लिए नीति और बजट समझने का उपयोगी मंच बताया।

कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश तिवारी, सहायक प्रोफेसर एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों की सहभागिता के साथ यह आयोजन ज्ञानवर्धन और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य में पूर्णतः सफल रहा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram