प्रेरणा दिवस पर शोभित विश्वविद्यालय मेरठ में अंतर-विश्वविद्यालय खेलकूद महोत्सव, 14 देशों के छात्र लेंगे भाग

प्रेरणा दिवस पर शोभित विश्वविद्यालय मेरठ में अंतर-विश्वविद्यालय खेलकूद महोत्सव, 14 देशों के छात्र लेंगे भाग

प्रेरणा दिवस पर शोभित विश्वविद्यालय मेरठ में तीन दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय खेलकूद महोत्सव, 6 से 8 फरवरी तक आयोजन

मेरठ, 5 फरवरी। शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ में प्रेरणा दिवस के अवसर पर 6 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत बाबू विजेन्द्र कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष किया जाता है। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

इस खेलकूद महोत्सव में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। आयोजन की विशेष बात यह है कि शोभित विश्वविद्यालय में अध्ययनरत 14 देशों के अंतरराष्ट्रीय छात्र और भारत के 22 राज्यों से आए विद्यार्थी इसमें सक्रिय सहभागिता करेंगे। अलग-अलग देशों और राज्यों से आए विद्यार्थियों की मौजूदगी से विश्वविद्यालय परिसर एक बहुसांस्कृतिक और जीवंत खेल उत्सव का रूप लेगा।

खेल महोत्सव का उद्घाटन 6 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे मशाल प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा, जो अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देगा। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच फुटबॉल मैच के साथ प्रतियोगिताओं की विधिवत शुरुआत होगी।

7 फरवरी 2026 को खेलों के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन 200 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टग ऑफ वॉर, थ्रो बॉल, रिले रेस, शतरंज और कैरम जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही पोस्टर मेकिंग, क्रिएटिव राइटिंग, रंगोली, वॉल पेंटिंग, स्टोन पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, बेस्ट-आउट-ऑफ-वेस्ट और “स्टोरीज टोल्ड थ्रू लेंस” विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष विशेष रूप से गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी।

8 फरवरी 2026 को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले होंगे, जिसके बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी दिन रोटरी दिल्ली कैपिटल ब्लड के सहयोग से वार्षिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। पिछले 31 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस शिविर में इस वर्ष 200 से अधिक यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।

प्रेरणा दिवस के अवसर पर वाणी स्कूल के विशेष छात्र भी आयोजन में शामिल होकर खेल महोत्सव को समावेशिता और सामाजिक सरोकारों से जोड़ेंगे।

प्रेस वार्ता की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र ने की। इस दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) वी. के. त्यागी, वंश शेखर, डॉ. देवेंद्र नारायण, डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. दिव्या प्रकाश, राज किशोर सिंह, जितेंद्र जादौन, राजेश पाण्डेय और डॉ. नेहा त्यागी उपस्थित रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram