Haryana : श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, 10 लोग जिंदा जले

Haryana : श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, 10 लोग जिंदा जले

- कड़ा, कंगन, कुंडल और कपड़ों से हुई पहचान

तावडू। हरियाणा के नूंह में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। आग्निकांड में दस यात्री जिंदा जल गए। जबकि 28 झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार सभी लोग पंजाब के रहने वाले हैं। गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर अस्पताल घायलों को देखने पहुंचे।

चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। हादसे के शिकार लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुट गई।

श्रद्धालु बीते शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस से बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब बस में आग की लपटें दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थीं। किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया। 

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर ट्रैफिक थाना के 25 पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से खिड़की तोड़-तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। इनमें से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, 28 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कड़ा, कंगन, कुंडल और कपड़ों से मृतकों की पहचान की गई है। मरने वालों में छह लोग होशियारपुर के शालीमार नगर के रहने वाले हैं। इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में गौतम पुत्र राकेश कुमार, शशि सुनीला, सुनीता, अमरावती उषा, शारदा और सुनीता बताए जा रहे हैं। मृतकों में 12 साल की बच्ची योगिता भी शामिल हैं।  

बताया जा रहा है कि राकेश कुमार पिछले 20 साल से हर साल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को तीर्थ यात्रा पर ले जाते थे। हादसे में राकेश कुमार की पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram