Murder: सहारनपुर में पॉलिटेक्निक छात्र की गला रेतकर हत्या

Murder: सहारनपुर में पॉलिटेक्निक छात्र की गला रेतकर हत्या

- बगल के गांव की लड़की से था अफेयर, आखिरी कॉल उसी की

सहारनपुर। सहारनपुर में पॉलिटेक्निक छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह एक पैथोलॉजी में काम करता था। बीती देर रात लैब से लौटते समय हत्या की गई। शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। घर से 4 किलोमीटर दूर शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वारदात थाना नागल के गांव ताजपुर की है। मृतक छात्र का नाम गौरव है। गांव से करीब डेढ़ किमी दूर दूसरे गांव की लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, तो आखिरी बार उसी लड़की से बात हुई थी। युवक के घरवालों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

छात्र के पिता पिंकी ने थाने में 6 लोगों के खिलाफ शिकायत की। इसमें कहा- बेटा पॉलिटेक्निक के साथ नागल में एक पैथोलॉजी में काम करता था। घर से पैथोलॉजी की दूरी 7 किलोमीटर है। रोजाना की तरह गौरव 22 मई को सुबह घर से निकला था।

उन्होंने बताया- रात 9 बजे वह पैथोलॉजी से घर के लिए निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो मैंने उसकी तलाश शुरू की। गांव के अगल-बगल तलाशा। फिर बाइक से पॉथोलॉजी की तरफ निकल गया। घर से करीब 4 किलोमीटर जाने पर बेटे का शव सड़क किनारे पड़ा था। हमने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बेटे का बगल के फतेहपुर गांव की रहने वाली लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़की के घरवाले बेटे को पसंद नहीं करते थे। उन्होंने गौरव को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, घटनास्थल पर छात्र का शव लहूलुहान पड़ा था। गले पर जख्म का निशान 3 इंच चौड़ा है। जिससे लग रहा है कि छात्र की गर्दन पर कई बार चाकू मारे गए। इसके अलावा शरीर पर भी जख्म के निशान मिले हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram