राहुल गांधी मानहानि मामले में 27 अप्रैल को होगी सुनवाई, हरिद्वार में RSS कार्यकर्ता ने कराया है वाद दायर

राहुल गांधी मानहानि मामले में 27 अप्रैल को होगी सुनवाई, हरिद्वार में RSS कार्यकर्ता ने कराया है वाद दायर

राहुल गांधी मानहानि मामले में अब 27 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। उत्तराखंड के हरिद्वार में इस मामले में वाद दायर किया गया है। आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने राहुल गाँधी पर ये मुकदमा दर्ज करावाया था।

राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया की ओर से उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसपर अब अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। बता दें कि आरएसएस कार्यकर्ता ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।

राहुल गांधी के खिलाफ कनखल निवासी आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय हरिद्वार शिव सिंह की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया था। इसमें राहुल गांधी पर आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने कहा कि वो राहुल गांधी के बयान से आहत हैं। इस मामले में राहुल गांधी के विरुद्ध कमल भदौरिया ने न्यायालय जेएम द्वितीय के न्यायालय में धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत वाद दाखिल किया है।

बता दें कि राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र अंबाला में 9 जनवरी 2023 को  एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। जिसके बाद इस बयान पर माहौल गरमा गया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram