उत्तराखंड में बनेगा स्टेट एग्री-होर्टि एकेडमी: सीएम धामी ने केंद्र से की मांग, जल्द पेश होगा वर्किंग प्लान

उत्तराखंड में बनेगा स्टेट एग्री-होर्टि एकेडमी: सीएम धामी ने केंद्र से की मांग, जल्द पेश होगा वर्किंग प्लान

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में कृषि और औद्यानिकी के क्षेत्र में प्रोसेसिंग, पैकेजिंग व क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को पंतनगर में स्टेट एग्री-होर्टि एकेडमी एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध के लिए प्रभावी वर्किंग प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से हिमालयी राज्यों की तर्ज पर की जा रही है, जिससे उत्तराखंड के किसानों को नई तकनीक, प्रशिक्षण और अनुसंधान का लाभ मिल सके। सीएम धामी इस प्रस्ताव को जल्द ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के कृषि व औद्यानिकी क्षेत्र से संबंधित प्रमुख मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी समन्वय के साथ रखा जाए। इसके अलावा राज्य की कृषि संबंधी दीर्घकालिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगामी 20 से 25 वर्षों का एक ठोस रोडमैप तैयार करने के भी निर्देश दिए।

प्रमुख प्रस्तावों में शामिल हैं: - 

सीमांत जिलों में मनरेगा की विशेष मजदूरी दर निर्धारित करने का प्रस्ताव

"हाउस ऑफ हिमालया" ब्रांड को प्रमोट करने हेतु देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर स्टॉल स्थापित करने की योजना

पंतनगर विश्वविद्यालय में एग्रो-टूरिज्म स्कूल की स्थापना

भरसार पौड़ी गढ़वाल में एनएलबीएल मान्यता प्राप्त माइक्रोबायोलॉजी लैब की स्थापना

भारतीय सेना और विश्वविद्यालय के सहयोग से मिलेट्स आधारित उत्पादों की विकास परियोजना

सगंध पौधों के लिए राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनिंग व इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना

‘महक क्रांति नीति’ के लिए विशेष वित्तीय सहायता

सीएम धामी ने यह भी कहा कि इन सभी प्रस्तावों के लिए केंद्र सरकार से प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा ताकि राज्य की कृषि एवं औद्यानिकी विकास को नई दिशा मिल सके।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव राधिका झा, चंद्रेश यादव, एस एन पांडेय, अपर सचिव मनुज गोयल सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram