श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर WTC में बनाई पकड़, तीसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया पांचवें पायदान पर

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर WTC में बनाई पकड़, तीसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया पांचवें पायदान पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के तहत श्रीलंका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 78 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। कोलंबो में खेले गए अंतिम टेस्ट में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 458 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में 247 और फॉलोऑन में 133 रन पर सिमट गया।

श्रीलंका की ओर से स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। उनके साथ धनंजय डी सिल्वा और थारिंदु रत्नायके ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के बाद श्रीलंका को 12 अंक मिले और उसका जीत प्रतिशत (PCT) 66.67% हो गया है, जिससे वह WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

इस समय ऑस्ट्रेलिया (1 मैच, 12 अंक, 100% PCT) और इंग्लैंड (1 मैच, 12 अंक, 100% PCT) पहले और दूसरे स्थान पर हैं। बांग्लादेश चौथे स्थान पर है, जिसके 2 मैचों में 4 अंक और 16.67% जीत प्रतिशत है।

वहीं टीम इंडिया पांचवें स्थान पर है। उसने अभी तक एक ही मुकाबला खेला है जिसमें इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। भारत का जीत प्रतिशत शून्य है। अब भारत 2 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram