Congress first List: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में कई टिकट हुए फाइनल
लोकसभा चुनाव 2024: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आ चुके हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया तो कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आज कांग्रेस आलाकमान ने दूसरी सूची को लेकर बैठक की जिसमें कई नाम तय हुए हैं। सीईसी की बैठक आज केंद्रीय कार्यालय पर हुई। इस बैठक में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में मप्र और राजस्थान की सीटों पर हुआ मंथन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीटों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राजस्थान की 15 सीटों को लेकर चर्चा हुई और इसमें से 12 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए। सबसे बड़ा नाम इसमें जालौर लोकसभा सीट के लिए तय हुआ जहां से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का नाम तय हो गया है। बैठक में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने की बात कही है, लेकिन सचिन पायलट ने चुनाव लड़ने से दूसरी बना ली है। उनसे जब चुनाव ना लड़ने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ना नहीं लड़वाना चाहते हैं।
छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का टिकट तय
मीटिंग में एमपी की सीटों को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें तय हुआ कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। दोनों प्रदेश के पूर्व सीएम है। बैठक में छिन्दवाड़ा लोकसभा सीट से नकुल नाथ का चुनाव लड़ना तय हो गया है। शीर्ष नेतृत्व ने उनके नाम पर अपनी सहमति दे दी है। आज एमपी की 11 सीटों पर नाम तय हो गए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review