गढ़वाल के शेर शहीद राम सिंह भंडारी के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट

गढ़वाल के शेर शहीद राम सिंह भंडारी के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट


कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मूल रूप से गढ़वाल निवासी सूबेदार राम सिंह भंडारी के परिवार को सांत्वना देने के लिए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ब्रहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवार से मिलकर सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि सूबेदार राम सिंह कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के समय शहीद हो गए थे। ब्रहस्पतिवार को देश के रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट  हेलीकॉप्टर से मेरठ की पुलिस लाइन में पहुंचे। जहां से वह सड़क मार्ग से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ गंगानगर के इशापुरम निवासी सूबेदार राम सिंह के घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद सूबेदार राम सिंह की पत्नी अनीता भंडारी व उनके परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पत्रकारों से बात करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि हमारी संस्कृति में तो दुश्मन को भी श्रृद्धांजलि देने की परंपरा हैयूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को विपक्ष द्वारा श्रृद्धांजलि न देने पर मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा  कुछ लोग छोटी सोच रखते हैं। मुलायम  सिंह और अखिलेश यादव कल्याण सिंह को श्रृद्धांजलि देने नहीं पहुंचे थे इस पर मंत्री ने कहा कि आज कुछ लोग छोटी मानसिकता से ऐसा करते हैं। राजनीति में इतना छोटा दिल किसी का नहीं होना चाहिए। कल्याण सिंह जैसे बड़े व्यक्तित्व के साथ ऐसा होना गलत है। वोट जिसे मिलना है मिलेगा लेकिन जाते हुए को नमन न करना गलत है। मंत्री ने कहा कि भाजपा दोबारा आएगी क्योंकि हम जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर मानवता की बात करते हैं


 मंत्री ने कहा कि विश्व बंधुत्व हमारा नारा है। तालिबान से अपने लोगों को हम ला रहे हैं, जो भटक गए हैं भगवान उनको सद्बुद्धि दे। आज देश, सीमाएं सुरक्षित हैं। मंत्री ने कहा जो वैक्सीन का विरोध करते थे वो वैक्सीन की लाइन में दिखे। विपक्ष में हिम्मत नहीं हैं कि कुछ  बात करे, सदन को चलने नहीं दे रहे हैं। 


शहीद के परिवार के साथ सरकार और पूरा देश खड़ा है


मंत्री ने कहा कि सूबेदार रामसिंह की पत्नी देश की बहन, उनका बेटा पूरे देश का बेट है उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। देश ने अपना बेटा गंवाया है, बच्चों की शादी सहित अन्य मदद सरकार करेगी। सूबेदार बहुत हंसमुख व्यक्ति थे उनकी शहादत पर देश को नाज है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। सूबेदार रामसिंह एनडीए में इंस्ट्रक्टर थे वो जवानों की नई पीढ़ियां तैयार कर रहे थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram