Sonu Sood का साक्षी मर्डर केस पर आया रिएक्शन, कही ये बात...

Sonu Sood का साक्षी मर्डर केस पर आया रिएक्शन, कही ये बात...

हाल ही दिल्ली में एक नाबालिग लड़की का मर्डर CCTV  में कैद हुआ है। लड़की की बहुत ही दर्दनाक तरीके से हत्या की गई थी। जिसके बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस मामलें में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। इन सब के बीच अभिनेता सोनू सूद ने भी नाबालिग लड़की की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोनू सूद इंडस्ट्री में अपने अभिनय और सोशल वर्क के लिए जाने जाते है। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। वो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देने से नहीं कतराते। उन्होंने साक्षी मर्डर केस पर भी अपनी राय दी है। उन्होंने उन सभी लोगों पर गुस्सा व्यक्त किया है जो लोग मर्डर के दौरान वहां मौजूद थे।

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा ‘काश कोई भी हिम्मत करके उस लड़के को लात मरता जिसनें 16 साल की दिल्ली की साक्षी को चाकू मारा। सिर्फ दर्शक बनकर अपराध को नजरअंदाज करना काफी कायरता वाली बात है। एक माता पिता ने अपनी बेटी को इसलिए नहीं खोया है की किसी साहिल ने उसे चाकू मार दिया। बल्कि इसलिए खो दिया क्योंकि कोई उसे बचाने नहीं आया।’

बता दें की रविवार को साहिल नाम के एक लड़के ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक १६ साल की नाबालिक लड़की साक्षी की हत्या कर दी। बीच सड़क पर साहिल ने चाकू से साक्षी पर कई बार वार किया। चाकू के बाद उसने उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। साक्षी की बीच सड़क पर सरेआम हत्या की जा रही थी।

आस पास के लोग केवल दर्शक बन इस हत्या को होता हुआ देख रहे थे। वहां मौजूद लोगों में से कोई भी साक्षी की मदद के लिए सामने नहीं आया। साक्षी मर्डर केस मामलें में  पुलिस ने  साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साहिल ने बताया की साक्षी उसे बहुत समय से इग्नोर कर रही थी। इसी वजह से उसने उसे मार डाला।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram