Ghaziabad: लव जिहाद में मेरठ का डॉक्टर गाजियाबाद में हुआ गिरफ्तार

Ghaziabad: लव जिहाद में मेरठ का डॉक्टर गाजियाबाद में हुआ गिरफ्तार

- यूक्रेन से पढ़कर आई डॉक्टर से धर्मांतरण करके शादी की, फिर भी बेटे का कराया सुन्नत

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर अब्दुर्रहमान को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर आरोप है कि उसने नोएडा के अस्पताल में साथ काम करने वाली महिला डॉक्टर से नजदीकियां बढ़ाईं, फिर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली। लेकिन बेटे का नाम अली रखा और उसकी सुन्नत भी कराई। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने हिन्दू धर्म अपनाने का सिर्फ ढोंग किया।

इल मामले की शिकायत उड़ीसा के भुवनेश्वर निवासी सांगविका सारंगी ने पुलिस से की। सारंगी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी हर्षा सारंगी ने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई की। इंडिया आने के बाद उसने नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉब शुरू कर दी। यहां उसकी जान-पहचान सहकर्मी डॉक्टर अब्दुर्रहमान से हो गई, जो मेरठ जिले में शाहजहांपुर का रहने वाला था। यह भी आरोप लगाया कि 17 नवंबर 2017 को डॉक्टर अब्दुर्रहमान ने फ्लैट में आग लगाकर उसकी बेटी को अपंग बना दिया। वो करीब 28 प्रतिशत जल गई। बेटी ने पुलिस को बयान दिया था कि उसको किसी प्रकार से बेहोश किया गया था। इसके बाद अचानक फ्लैट में आग लग गई। हालांकि पुलिस ने इस केस में आगे कोई कार्रवाई नहीं की।

सांगविका सारंगी का यह भी आरोप है कि साल 2018 में डॉक्टर अब्दुर्रहमान ने अपना धर्म परिवर्तन करने का ढोंग रचा और गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में मेरी बेटी से शादी कर ली। उसने एक ही दिन में अपना धर्मांतरण किया, बेटी से शादी की और उसका रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। जबकि हिन्दू विशेष विवाह अधिनियम में शादी से पहले पक्षकारों के माता-पिता को सूचित करना अनिवार्य होता है।

युवती की मां ने बताया कि साल 2021 में बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। अब्दुर्रहमान ने उसका नाम अली रखा। जबकि वो धर्मांतरण कर चुका था तो उसको कोई हिन्दू नाम रखना चाहिए था। इससे प्रतीत हुआ कि उसने सिर्फ शादी के लिए धर्मांतरण किया। ये विवाह पूरी तरह फर्जी था। इसलिए हमने 13 अगस्त 2024 को गाजियाबाद के थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। इस केस में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अब्दुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram