वरिष्ठ नेता आजम खान पर एक और केस दर्ज, जनसभा में की थी अभद्र टिप्पणी
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान एक बार फिर एक नई मुसीबत ने उनका साथ दिया है उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए एक नया मुकदमा दर्ज हुआ है मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 1 दिसंबर 2022 को अखिलेश यादव की एक जनसभा में आजम खान ने बयान दिया जिसे अभद्रता की श्रेणी में ले लिया गया।
उन पर शिकायत की गई कि उन्होंने जनता की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि तुम कम हो, वर्दियां ज्यादा हैं. वाह रे मेरे देश के चलाने वालों मुबारक हो. इलेक्शन कमिश्नर आप यहां आ जाओ... दे दो जीत का सर्टिफिकेट एमएलए का... हम भी ताली बजाएंगे.।
यह बयान तेजी से हो रहा वायरल
इसके बाद उनका यह आपत्तिजनक बयान तेजी से वायरल हो रहा। और प्रभारी वीडियो निगरानी टीम सुदेश कुमार सागर ने धारा 153-A, 505 (1)(b) और 125 के तहत सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
एक दिन पहले महिलाओं ने भी करवाई थी शिकायत दर्ज
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ एक दिन पहले ही रामपुर में कुछ महिलाओं ने केस दर्ज करवा दिया था। 29 नवंबर को शुतरखाना में जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा था- आज जो मेरे और हमारे लोगों के साथ हो रहा है, उसका इंतकाम लेने के लिए कोई जरूर पैदा होगा, भले ही मैं उस दिन रहूं या न रहूं लेकिन आप तो रहेंगे ही।
उनके इस बयान पर महिलाओं ने विरोध जताते हुए शिकायत दर्ज करवाया है।
पुलिस ने इस मामले में आजम खान पर धारा 394 B, 354A, 353A, 505, 504, 509,125 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रामपुर विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को परिणाम जारी हो जाएगी. आज चुनाव प्रचार थम जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review