काली हल्दी स्वास्थ्य के लिए है वरदान, जानिए इसके फायदे

काली हल्दी स्वास्थ्य के लिए है वरदान, जानिए इसके फायदे

हल्दी का प्रयोग हमारे जीवन में कई जगह किया जाता है जैसे सब्जी बनाते समय या फिर पूजा के समय तिलक लगाने के लिए। शायद आपको यह बात पता नहीं होगी लेकिन हल्दी केवल पीली ही नहीं बल्कि काली भी होती हैं। काली हल्दी के बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं जो आपके शरीर के लिए लाभदायक हैं और साथ ही यह आपके घर में भी सुख संपति बनाए रखने में मदद करती है। 

आइए जानते हैं काली हल्दी के लाभ...

लीवर के लिए फायदेमंद

काली हल्दी लीवर में उपलब्ध टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है जिससे लीवर एकदम डिटॉक्सिफाई हो जाता है। लीवर के डिटॉक्स होने के कारण पेट में इंफ्लेमेशन और अल्सर आदि होने की समस्या बहुत कम देखने को मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

काली हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो शरीर और स्किन दोनों के लिए ही काफी लाभदायक हैं। यह इंफ्लेमेशन और फ्री रेडिकल्स से आपकी रक्षा करने में सहायक है।

पीरियड्स में भी है लाभदायक

अगर आपकी साईकिल काफी अनियमित है या इस समय आपको काफी ज्यादा दर्द होता है तो आप काली हल्दी ट्राई कर सकती हैं। आप सब्जी में इसका प्रयोग कर सकती हैं। अगर ज्यादा दर्द हो रहा है तो आप इसे गर्म दूध में मिक्स करके भी पी सकती हैं। 

ओस्टियो अर्थराइटिस में सहायक

यह एक हड्डियों से जुड़ी स्थिति है जिसमें हड्डियों के जोड़ जैसे घुटनों आदि में काफी दर्द होने लगता है। काली हल्दी का सेवन करने से यह दर्द काफी कम हो सकता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे घुटनों की सूजन कम हो सकती है।

कैंसर में भी है फायदेमंद

अगर आपको कैंसर का रिस्क महसूस होता है तो काली हल्दी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। इससे कैंसर का रिस्क कम होता है। साथ ही अगर कैंसर हो गई है तो यह उसे कम करने में सहायक है। रिसर्च और स्टडी के मुताबिक यह कोलोन कैंसर का रिस्क कम करने में काफी सहायक है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram