कही आप भी तो Pink WhatsApp को डाउनलोड नहीं करते

कही आप भी तो Pink WhatsApp को डाउनलोड नहीं करते

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। व्हाट्सएप पिंक स्कैम इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद लोग कंगाल हो रहे हैं।

मुंबई समेत तमाम शहरों की पुलिस ने उन एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिन्होंने पिंक कलर में व्हाट्सएप डाउनलोड किया है।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने कहा ट्वीट के जरिए कहा है कि व्हाट्सएप पिंक – एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक रेड अलर्ट”। इसके साथ ही एक पिक्चर्स के साथ इस घोटाले से खुद को बचाने के उपायों के बारे में भी बताया है।

पिक्चर में लिखा है कि व्हाट्सएप यूजर्स के बीच इन दिनों ये खबर फैलायी जा रही है कि ग्रीन कलर का व्हाट्सएप एडिशनल फीचर्स के साथ नए पिंक लुक में आया है।

हकीकत में यह एक अफवाह है। यह सॉफ़्टवेयर के जरिए से आपके मोबाइल को हैक कर देते हैं। यूजर्स का सारा डेटा हैकर्स के बाद चला जाता है। इसके बाद हैकर्स यूजर्स को कंगाल करने में देर नहीं करते हैं।

व्हाट्सएप को पिंक कलर में डाउनलोड करने से मोबाइल फोन पर सेव किए गए कांटैक्ट नंबरों और पिक्चर्स का मिसयूज, फाइनेंसली नुकसान, आपकी इमेज का मिसयूज, स्पैम मैसेज और बहुत कुछ हो सकता है।

लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सेटिंग्स> ऐप्स> व्हाट्सएप (पिंक लोगो) पर जाकर मोबाइल पर डाउनलोड किए गए फर्जी ऐप को तुरंत अनइंस्टॉल करें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram