सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने शव के पोस्टमार्टम से किया इनकार
सोमवार को पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। रविवार को मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला प्रशासन ने मूसा गांव स्थित उनके घर पर परिजनों के साथ बैठक की। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधवारा भी उनके घर पर थे।
मूसेवाला के परिवार के सदस्यों ने हत्या की एनआईए जांच की मांग की है। साथ ही उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने सुरक्षा कवर छीन लिए गए व्यक्तियों की सूची लीक की, क्योंकि सिद्धू मूसेवाला उनमें से एक थाे जिनका हाल ही में पंजाब की AAP सरकार ने सिक्योरिटी कवर छीन लिया था।
28 साल के रैपर की कांग्रेस में शामिल होने के कुछ महीनों बाद रविवार शाम को हत्या कर दी गई। देर रात पुलिस ने इस संबंध में 2 गाड़ियों को बरामद करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव जवाहरके के माता रानी चौक में सिद्धू मुसेवाला दोस्तों के साथ थार जीप में अपने गांव मूसा जा रहे थे।
वहीं मूसेवाला की हत्या के बाद एक बार फिर विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर ले लिया है। बीजेपी ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए AAP के पूर्व नेता रहे कवि कुमार विश्वास की चेतावनी को एक बार फिर से याद दिलाया है।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अरविंद केजजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि AAP के पूर्व संस्थापक सदस्य डॉ कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल के पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए हानिकारक ताकतों के साथ गठबंधन की चेतावनी दी थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review