Encounter: मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश 

Encounter: मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश 

- चोरी और लूट का माल बरामद

मुजफ्फरनगर। देर रात हुई मुठभेड़ में थाना भोपा पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश शातिर चोर और लुटेरे हैं। जिन्होंने पिछले कुछ दिनों के दौरान कई गांव में चोरी और लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था।  

भोपा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि देर रात भोपा थाना के उपनिरीक्षक जयसिंह भाटी, योगेश तेवतिया, धर्मेन्द्र स्योराण, जेपी गौतम आदि टीम के साथ गांव बरुकी रसूलपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने बरुकी जूनियर हाईस्कूल के पास पांच संदिग्ध लोगो को देखा। जिन्हें रुकने का इशारा किया। नहीं रुकने पर पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने फायर झोंक दिया।

जवाबी कार्रवाई में अक्षय पुत्र जीता, रोहित पुत्र सनी निवासीगण योगेन्द्रनगर, थाना भोपा व टीटू पुत्र कूडा निवासी फिरोजपुर थाना भोपा पैर में गोली लगने से घायल हो गये। जबकि उनके दो साथी अंधेरे में मौके से फरार हो गये। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घण्टों जंगल में काम्बिंग की। पुलिस ने तीनों बदमाशों से तीन तमंचे व कारतूस बरामद किये हैं।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने मौके पर जाकर जानकारी की। उन्होंने बताया कि दबोचे गए तीनों बदमाशों से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद हुए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram