हीरोपंती-2 के प्रीमियर में कुछ इस अंदाज में पहुंची दिशा पाटनी, छोटे पर्स की हो रही चर्चा
दिशा पाटनी हर मौके पर ग्लैमरस ही नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका कोई इवेंट वाला लुक हो या फिर एयरपोर्ट पर ट्रैवेल वाला लुक। उनके कपड़ों का सेलेक्शन कुछ ऐसा होता है कि दिशा अपनी टोंड बॉडी आसानी से फ्लांट कर लेती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म हीरोपंती 2 देखने पहुंची। दिशा के इस लुक ने एक बार उनके फैंस का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, हीरोपंती 2 के प्रीमियर में पहुंची दिशा पाटनी ने लेवेंडर कलर की बेहद खूबसूरत मिनी ड्रेस पहन रखी थी। जो कि उनके लुक की ही तरह काफी बोल्ड थी। डेविड कोमा के क्रिएशन से ली गई इस ड्रेस में दिशा अपनी टोंड बॉडी फ्लांट कर रही थीं। टाइट फिटिंग ड्रेस पर कट आउट डिटेलिंग की गई थी। वहीं बस्टियर के साथ इसका पूरा लुक ग्लैमसर दिख रहा था।
वहीं इस ड्रेस पर लैस से एंब्रायडरी की गई थी। जिसके साथ ही नूडल स्ट्राईप के साथ प्लजिंग नेकलाइन इस ड्रेस को बोल्ड बना रही थी। इस लैवेंडर कलर की ड्रेस का अट्रैक्शन हेमलाइन पर बना फ्लावर था। जो कि क्रिस्टल एंब्रायडरी से बनाकर तैयार किया गया था। टाइट फिटिंग मिनी ड्रेस के साथ ही दिशा का मेकअप भी हमेशा की तरह ही सिग्नेचर स्टाइल में था।
मैट बेस मेकअप के साथ दिशा ने विंग्ड आई लाइनर लगा रखा था। वहीं न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ ही साइड पार्टीशन वेवी हेयर स्टाइल के साथ इस लुक को कंप्लीट किया गया थाश हालांकि दिशा के इस बोल्ड एंड हॉट लुक के साथ उनके छोटू से पर्स ने भी हर किसी का ध्यान खींचा।
दिशा पाटनी ने अपने इस बोल्ड लुक के साथ टिनी सा बैग कैरी किया था। जिसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। माचिस के बराबर ये सिल्वर कलर का पर्स आउटहाउस ज्वैलरी से लिया गया है। जिसकी कीमत है 46 हजार रुपये। दिशा पाटनी के इस छोटू से बैग को देख पता चल रहा कि उन्होने अपने इस लुक पर अच्छी खासी रकम खर्च की है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review