हर मनोकामना होगी पूरी...बस करें तुलसी के पत्तों का ये चमत्कारिक उपाय
भारतीय घरों में तुलसी का पौधा होना आम बात है. कई घरों में तो तुलसी के पौधे की रोज पूजा की जाती है. साथ ही तुलसी के पत्ते खाए जाते हैं, औषधि के तौर पर इनका इस्तेमाल होता है.
धर्म और ज्योतिष में तुलसी के पत्तों के कुछ चमत्कारिक उपाय बताए गए हैं, जो जातक की हर मनोकामना पूरी करने वाले हैं. तुलसी मां लक्ष्मी का रूप हैं और तुलसी की कृपा आपके जीवन को सुख-संपन्नता, खुशियों से भर देता है. आइए जानते हैं मनोकामना पूरी करने वाले तुलसी के पत्तों के उपाय.
तुलसी के पत्तों के उपाय
अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए तुलसी के 11 पत्ते तोड़ लें. ध्यान रहे कि तुलसी के पत्ते रविवार या एकादशी के दिन ना तोड़ें. ना ही बिना नहाए या गंदे हाथों से तुलसी को छुएं. स्नान करने के बाद तुलसी के सामने हाथ जोड़ें और फिर उंगलियों के पोर से तुलसी के पत्ते तोड़ें. फिर इन 11 पत्तों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें. इसके बाद हनुमान जी को चढ़ाया जाने वाले नारंगी सिंदूर में तेल मिलाकर तुलसी के पत्तों पर राम नाम लिखें. फिर इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें और उन्हें अपनी मनोकामना बताकर उसे पूरी करने की प्रार्थना करें.
इसके अलावा मनोकामना पूरी करने का एक और उपाय बहुत कारगर है. इसके लिए तुलसी के 4-5 पत्ते लें. फिर इन पत्तों को धोकर साफ कर लें. इसके बाद पीतल का लोटा या कोई पात्र लें और उसमें साफ जल लेकर तुलसी के पत्ते डालकर रख दें. रोज नहाने के बाद इस जल को घर के दरवाजे पर छिड़कें. इससे घर की नकारात्मकता दूर होगी और घर में सुख-समृद्धि, शांति रहेगी.
तुलसी के पत्तों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. इन्हें पर्स में भी रख सकते हैं. ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review