सिद्धू Sidhu के तेवर पड़े ढीले,लेंगे इस्तीफा वापस, बात चीत से मामला हल,हरीश रावत का बयान
पंजाब :पंजाब कांग्रेस में सियासी तनातनी के बीच नवजोत सिंह सिद्धू Sidhu के तेवर कुछ ढीले पड़े हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने भी उनके प्रति अपना कुछ रुख नरम तो किया, लेकिन उन्हें इस बात की भी हिदायत दी गई है कि हर हाल में उन्हें पार्टी लाइन पर चलना होगा।नवजोत सिंह सिद्धू Sidhu आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे। पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद सिद्धू ने कहा कि मैंने राहुल गांधी के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया।सब कुछ सुलझा लिया गया है।
वहीं, हरीश रावत ने कहा कि सिद्धू Sidhu ने राहुल गांधी के सामने अपनी बातें रखीं। हमने आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा। सिद्धू ने राहुल गांधी को आश्वस्त किया कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और जल्द ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपना कार्य शुरू करेंगे।
दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय में बृहस्पतिवार शाम को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत के साथ सिद्धू की बैठक हुई थी। इसमें यह तय हो गया था कि न तो सिद्धू कांग्रेस को छोड़कर कहीं और जा रहे हैं और न ही कांग्रेस उन्हें टीम से बाहर पवेलियन में बैठाना चाहती है। लिहाजा सिद्धू पद पर बने रहेंगे।
हरीश रावत ने इस मुलाकात के बाद कहा था कि नवजोत सिद्धू ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला उन्हें पूरी तरह स्वीकार होगा। पार्टी के निर्देश साफ हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्य करना चाहिए और संगठनात्मक ढांचा तैयार करना चाहिए।
चन्नी सरकार ने इकबालप्रीत सिंह सहोता को राज्य के डीजीपी का कार्यभार सौंपा जबकि वरिष्ठ वकील एपीएस देओल को महाधिवक्ता बनाया गया था। सिद्धू इन दोनों फैसलों से खफा थे। यही वजह है कि उन्होंने अचानक प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हाईकमान को भी चौंका दिया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review